लोकेशन/छिंदवाड़ा नरसिंहपुर/नरसिंहपुर गुड़ को भारत सरकार द्वारा GI टैग प्रदान किया गया
यह जिले के सभी गन्ना उत्पादक गुड़ निर्माता किसानों के साथ-साथ प्रदेश व देश के लिए बड़ी उपलब्धि है
GI टैग प्राप्त उत्पादों की देश दुनिया के बाजारों में बड़ी मांग है साथ ही WTO के TRIPS एग्रीमेंट के अनुसार लगभग 160 देश, भारत सरकार द्वारा प्रमाणित GI टैग उत्पादों (नरसिंहपुर गुड़) को GI टैग के रुप में मान्यता स्वीकृति बाजार प्रदान करते है TRIPS एग्रीमेंट के कानून GI टैग उत्पादों का संरक्षण करते हुए दुनिया मे नकल को रोकता हैइस विशेष उपलब्धि हेतु आप सभी किसान साथियों को निजधरा फार्मर प्रो कं लि परिवार बहुत बहुत बधाई देते हुए भारत व मध्य प्रदेशः सरकार के साथ प्रशासन का आभार धन्यवाद व्यक्त करता है
साथ ही सभी किसानों से अनुरोध व आव्हान है कि अब हम मिलकर अपने जिले के गुड को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पूरी गुणवत्ता के साथ पहुंचाने के मिल कर प्रयास करें
ताकि किसान, जिला प्रदेश देश की प्रतिष्ठा को नरसिंहपुर गुड़ के माध्यम से बढ़ाते हुए किसानों को अंतरराष्ट्रीय उच्चतम कीमत प्राप्त हो किसान की आय बढे।
सभी गन्ना उत्पादक किसान साथियों का किसानों की कंपनी निजधरा फार्मर प्रो कं लि परिवार में स्वागत वंदन है।
