मल्लावा में डग्गा मार टैक्सी स्टैंड पर वसूली करने पर हुआ विवाद पैसे न देने पर पीड़ित को जमकर पिटा हरदोई रेफर।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई कस्बा के खादी आश्रम के पास से संचालित हो रहा अवैध डग्गा मार टैक्सी स्टैंड पर वसूली करने पर ड्राइवर से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शरीर में आई चोटों का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की ।सीएचसी मल्लावां में डॉक्टरों ने पीड़ित की गम्भीर हालत देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित आलोक मिश्रा पुत्र अमित मिश्रा निवासी मोहल्ला गंगाराम पुर ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह मल्लावां से लखनऊ तक कार ड्राइविंग का काम करता है शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे वह अपनी कार लेकर के खादी आश्रम के पड़ोस स्टैंड पर खड़ा किया था उसी समय हिमांशु पटेल पुत्र अज्ञात दो व्यक्तियों के साथ में स्टैंड पर आए जो काफी दिनों से प्रति गाड़ी पर 400 रुपए का वसूली करते हुए अपनी दबंगई के बल पर मुझसे भी 400 रुपए मांगे मैंने रुपए देने से मना किया उक्त दबंगों ने मेरे साथ मारपीट की मारपीट करने में चौथा आरोपी ध्रुव ने नाजायज तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मुझसे कहा कि दोबारा स्टैंड पर गाड़ी लेकर दिखाई पड़े तो गोली से मार दूंगा।और मेरे साथ मारपीट की है जिससे मैं लहूलुहान हो गया मेरे शरीर में गंभीर चोटें आई है ऐसी स्थिति में पीड़ित ने परिजनों को मारपीट की सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित को सीएचसी मल्लावां मेडिकल कराने के लिए पहुंचे वही डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के शरीर में चोटे आई हैं उसे गंभीर हालत में हरदोई ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर के सभी दबंग के ऊपर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जांच शुरू की।सूत्रों से मिली खबर की इस डग्गा मार टैक्सी स्टैंड के चक्कर में बीते दिनों ट्रैफिक दरोगा समेत पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका था लेकिन कुछ दिन यह दंगा मार स्टैंड बंद रहा उसके बाद फिर दिन दूना रात चौगुन की तरह संपन्न होने लगा। डग्गामार टैक्सी स्टैंड में मल्लावां ट्रैफिक पुलिस का पूर्ण सहयोग दबंग के साथ रहता है जो रंगदारी वसूल कर हर महीने ट्रैफिक पुलिस के साथ वितरण की जाती है।

