पहली बारिश में नाला उफनाये सड़के बनी तालाब मल्लावां पालिका के कार्यो की खुली पोल।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई में मौसम बदलने के साथ आधा घंटे पहली बारिश ने पालिका परिषद मल्लावां की पोल खोल दिया जिससे यह देखने को मिला कि लाखों रुपए नाला सफाई के नाम पर निकाला गया लेकिन पहली बारिश ने सारी पोल खोल दी।वही बड़े चौराहे पर नालो की समय पर सफाई न होने से कई व्यापारियों की दुकानों मे पानी भर गया। इसी तरह मल्लावां पब्लिक स्कूल के आस पास की सड़के भी जल मग्न रही वाहनों और स्कूली बच्चों को निकलने मे मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
जरा सी बारिश होने पर नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ गए हैं। कई सड़के ऐसी थी जो तालाब बनकर उफना गयी।
मौसम की पहली बारिश ने नगर पालिका की लापरवाही की पोल खोल दी। नगर के नाले भरकर उफनाने लगे। और उनका पानी सड़कों पर बहता दिखाई दिया। इससे साफ-सफाई में घोर लापरवाही सामने देखने को मिली है।इस मामले में मल्लावां अधिशासी अधिकारी राजेश राणा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। अधिशासी अधिकारी जब मीडिया कर्मियों का फोन नहीं उठातें है तो आम जनमानस एवं पीड़ितों का कहा उठाएंगे क्योंकि उनका कहना है कि मैं गोरखपुर नगरी से विलांग करता हूं।
