बाबा सुनासीर नाथ सेवा समिति ने 14 मांह का आय-व्यय दान दाताओं द्वारा दिए गए धन का सार्वजनिक किया खुलासा।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई,बाबा सुनासीर नाथ सेवा एवं प्रबंध कारिणी समिति, सुनासीर मढ़िया मल्लावां हरदोई उत्तर प्रदेश ने पारदर्शिता की परंपरा को कायम रखते हुए 15 फरवरी 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक 14 मांह का विस्तृत आय-व्यय विवरण सार्वजनिक किया।समिति अध्यक्ष अधिवक्ता अभयशंकर शुक्ल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं से किए गए वादे के अनुसार मंदिर की आय और व्यय का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया गया है।
समिति के अनुसार 14 माह में मंदिर की कुल आय 28 लाख 86 हजार 727 रुपये रही। इसमें चंदा रसीद से 10 लाख 85 हजार 675 रुपये, दान पात्रों से 10 लाख 60 हजार 843 रुपये, यज्ञशाला एवं गुफा से 59 हजार 674 रुपये, मेला वसूली से 4 लाख 65 हजार 886 रुपये तथा कबाड़ व पुराने सामान की बिक्री से 2 लाख 14 हजार 649 रुपये की आय प्राप्त हुई।वहीं कुल 24 लाख 08 हजार 448 रुपये विभिन्न विकास एवं मदों पर खर्च किए गए।
इनमें पुजारी एवं कर्मचारियों के वेतन पर 4 लाख 18 हजार 950 रुपये, मंदिर सजावट एवं विद्युत सजावट पर 2 लाख 12 हजार 780 रुपये, विशेष कार्यों पर 30 हजार रुपये, वारदाना के किराये पर 32 हजार 500 रुपये, स्टेशनरी, प्रिंटिंग एवं प्रचार-प्रसार पर 50 हजार 205 रुपये, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था पर 2 लाख 22 हजार 293 रुपये, मिस्त्री, लेवर, लाइट एवं फ्रीजर सहित निर्माण कार्यों पर 1 लाख 89 हजार 194 रुपये, पूजन सामग्री, दवा, राशन व अन्य फुटकर मदों पर 1 लाख 05 हजार 954 रुपये, बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा, बिल्डिंग मटेरियल, हार्डवेयर, लोहे का सामान, टाइल्स, पेंट, स्टेबलाइजर, गेट, पाइप, फिटिंग आदि पर 7 लाख 06 हजार 860 रुपये, राजमिस्त्री, बढ़ई, जीने, लकड़ी एवं अन्य निर्माण कार्यों पर 3 लाख 04 हजार 100 रुपये तथा डीजल पर 85 हजार 872 रुपये व्यय किए गए।
समिति ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 तक मंदिर समिति के पास 4 लाख 78 हजार 279 रुपये शेष नकद उपलब्ध हैं। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि 23 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों पर 1 लाख 83 हजार 686 रुपये का खर्च भी इसी आय-व्यय विवरण में शामिल किया गया है।समिति अध्यक्ष अभयशंकर शुक्ल ने बताया कि मंदिर परिसर में 21 फीट ऊंचे त्रिशूल की स्थापना, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, अंडरग्राउंड वायरिंग, नए कमरों का निर्माण, सांस्कृतिक मंच, पुराने भवन का जीर्णोद्धार, सेफ्टी टैंक सहित अनेक विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। आगामी समय में सावन मेले की बेहतर व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, भव्य प्रवेश द्वार, स्थायी शेड, फव्वारा, पत्थर की गैलरी तथा अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए मंदिर के विकास में निरंतर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में व दान पेटी पर बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड लगा दिया गया है जो दानदाता आनलाइन दान करना चाहता है वह इसका उपयोग कर सकता है। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित गणमान्यों में समाजसेवी विशाल जायसवाल विनय गुप्ता विनोद स्वर्णकार भास्कर मिश्रा संजीव पाठक रियाज रवींद्र शुक्ला जेबी सक्सेना प्रधान, शिवकुमार फार्मासिस्ट प्रेम शील पांडेय पुष्पेंद्र कुमार प्रमोद मिश्रा पम्मी गिरीश पांडेय अनमोल गुप्ता रोहित राठौर जय सिंह रामपाल दिवाकर कमलेश द्विवेदी सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।

