Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: बारिश के दौरान पुल-पुलियों पर 24 घंटे निगरानी, सर्पदंश से बचाव के लिए प्रत्येक पीएचसी में एंटीवेनम उपलब्ध रखने के निर्देश

 कलेक्टर श्री नारायन ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


हर्रई की घटना पर कोटवार की सेवा समाप्त करने एवं पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश


बारिश के दौरान पुल-पुलियों पर 24 घंटे निगरानी, सर्पदंश से बचाव के लिए प्रत्येक पीएचसी में एंटीवेनम उपलब्ध रखने के निर्देश


ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री नारायन ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

      बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल, श्री पुष्पेंद्र निगम एवं श्री आर.के. मेहरा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।


       बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि प्रत्येक अधिकारी स्वयं अपने विभाग के लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि टीएल बैठक में शामिल होने वाले सभी अधिकारी प्रकरणों का व्यक्तिगत रूप से परीक्षण करें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं उनकी प्रगति पर नजर रखें। लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

        बैठक में हर्रई क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश के दौरान दो लोगों के बह जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री नारायन ने संबंधित ग्राम के कोटवार की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मैदानी अमले की सक्रियता अत्यंत आवश्यक है तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

       मानसून के मद्देनजर कलेक्टर श्री नारायन ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर पुल-पुलियों के ऊपर पानी आने की संभावना रहती है, वहां 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थलों पर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए तथा संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि ड्यूटी का पालन नियमित रूप से हो रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं भी ऐसे स्थलों का निरीक्षण करने और किसी भी स्थिति में लोगों को जलमग्न पुल-पुलियों को पार नहीं करने देने के निर्देश दिए।

        बैठक में जिले में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्री नारायन ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पर्याप्त मात्रा में एंटीवेनम उपलब्ध रहे, ताकि सर्पदंश के किसी भी मरीज का तत्काल उपचार किया जा सके और जनहानि को रोका जा सके। उन्होंने सभी पीएचसी के बाहर स्पष्ट सूचना-पट्ट लगाने के निर्देश भी दिए, जिस पर उल्लेख हो कि केंद्र में एंटीवेनम उपलब्ध है, जिससे आमजन को आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने विभिन्न अंतर्विभागीय एवं समसामयिक विषयों पर भी चर्चा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe