संवाददाता हितेश कुमार जोशी
आबूरोंड रीको पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, डोडा पोस्त तस्करी का भंडाफोड़, कार से 10 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त किया बरामद
आबूरोड रीको थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने चंद्रावती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक वर्ना कार से 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ को कार की डिक्की में प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा था।