रिपोर्टर नरेंद्र अग्रवाल
लोकेशन झांसी
चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर, एलईडी टीवी व नकदी बरामद
झांसी। सकरार थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, थाना सकरार में दर्ज चोरी के मुकदमे में विवेचना के दौरान आरोपी राजेंद्र नायक पुत्र महावीर नायक, निवासी ग्राम मगरपुर, थाना सकरार को ग्राम रमपुरा तिराहे से करीब 500 मीटर आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की तोड़िया, एक हाफ पेटी, एक सोने की अंगूठी, 42 इंच का सैमसंग एलईडी टीवी तथा 8,200 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।