Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: रात्रि में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, पोकलैंड को पकडा लाते समय मशीन पलटी, दुकानों की चादरें क्षतिग्रस्त

 रात्रि में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, पोकलैंड को पकडा लाते समय मशीन पलटी, दुकानों की चादरें क्षतिग्रस्त।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावां, हरदोई। सुनासीर नाथ मंदिर (हनुमानगढ़ी) के पीछे सनासी मड़िया निवासी शिवशरण यादव के खेत में रविवार देर रात कथित रूप से पोकलैंड मशीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। मौके से डंपरों के जरिए मिट्टी का परिवहन भी किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठेकेदार, मशीन चालक और डंपर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पोकलैंड मशीन को कब्जे में लेकर ट्रॉली पर लादकर थाने ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान सुनासीर नाथ मंदिर के सामने लगे अस्थायी मिष्ठान भंडार की दुकानों की टीन की चादरों में मशीन फंस गई, जिससे मशीन एक ओर झुककर गिर गई। हादसे में तीन दुकानों की चादरें क्षतिग्रस्त हो गईं।


बाद में मशीन को दोबारा मंदिर के किनारे खड़ा कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में किसी प्रकार की अधिकारिक कार्रवाई अथवा मुकदमा दर्ज किए जाने की सूचना नहीं दी गई । लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ने एक डंपर मिट्टी खनन कार्य करते पकड़ा है उसको हिरासत में लेकर के विधिक कार्रवाई की गई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe