मल्लावा में चोरों का आतंक बढ़ने से आम जनता में भय व्याप्त आए दिन हो रही चोरियां।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई क्षेत्र में हो रही आए दिन चोरियों से ग्रामीण से लेकर पालिका परिषद तक के आम जन मानस मे भय व्याप्त है । दो दर्जन से अधिक हुई चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हो सका है जिससे पुलिस प्रसासन से विश्वास उठता जा रहा है वहीं आमजन मानस में रोष व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 तारीख की रात में जूनियर मैदान बाजीगंज में हो रहे टूर्नामेंट से चोरों ने मोटरसाइकिल चुराकर चंपत हो गए पीड़ित ने स्थानीय थाना पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं लोगों ने आरोप लगाया है कि चोरी की प्रार्थना पत्र तो थाने में दे दी जाती है लेकिन एक भी प्रार्थना पत्र पर स्थानीय पुलिस गंभीरता से ध्यान नहीं देती है कि आज तक किसी भी चोरी का खुलासा हुआ है बाजारों से कई मोबाइल लोगों के जेब से निकल गए जिसमें आम जनमानस से लेकर मीडिया कर्मी भी चोरी के शिकार हुए है ।
पीड़ित ने बताया कि बाजीगंज बाजार के निकट क्रिकेट मैदान में सलमान पुत्र इस्लाम सिद्दीकी बीती रात क्रिकेट खेल रहा था। स्प्लेंडर गाड़ी नंबर UP 30 AV 20 96 से क्रिकेट मैदान में गाड़ी थी जिसे चोर मौका पाते ही चुरा ले गए जब पीड़ित खेल से निवृत हुआ तो मोटरसाइकिल की तरफ देखा मोटरसाइकिल गायब थी रात्रि में काफी देर तक खोजबीन करता रहा लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं चला सुबह होते ही स्थानीय थाना मल्लावा में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है देखना है कि पुलिस प्रार्थना पत्र पर कितना ध्यान देती है कि यह भी प्रार्थना पत्र ठंडे बस्ते में डालकर पल्ला झाड़ती लेती है ।
