न्यायालय से विशेष रिपोर्ट
नेशनल ब्यूरो हेड एवं लीगल एडवाइजर अधिवक्ता राजेश कुमार की रिपोर्ट
बोकारो: पोक्सो न्यायालय, बोकारो के विशेष न्यायाधीश श्री देवेश कुमार त्रिपाठी ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के एक मामले में अभियुक्त सलीम अंसारी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त पर ₹10,000 का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में उसे दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।अभियोजन के अनुसार, 21 जनवरी 2024 को लगभग दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बीच बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में लगभग 8 वर्षीय काल्पनिक नाम "आरती" (पीड़िता का वास्तविक नाम गोपनीय) अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान अभियुक्त उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुँचा और प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 7 गवाहों का परीक्षण कराया, जिनमें पीड़िता, सूचनाकर्ता, चिकित्सक तथा अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) सहित अन्य गवाह शामिल थे। न्यायालय ने मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाते हुए उसे आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।
यह निर्णय बच्चों के विरुद्ध यौन अपराधों के मामलों में न्यायपालिका की सख्त संवेदनशीलता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
TTN24 National News Channel
न्यायालय से विशेष रिपोर्ट
नेशनल ब्यूरो हेड एवं लीगल एडवाइजर
अधिवक्ता राजेश कुमार
