*वृहद पौधारोपण कार्यक्रम*
*आबकारी विभाग ने, दिव्यांग बच्चों के आवासीय परिसर में 60 पौधौ का रोपण किया।*
संवाददाता गोपाल आँजना उज्जैन
शासन के निर्देशानुसार,अधिक से अधिक पौधारोपण किये जाने के लिए चलाए जा रहे हैं विशेष पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, सहायक आबकारी आयुक्त सुश्री निधि जैन के द्वारा मंगलवार को शासकीय मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के आवासीय परिसर में, मानसिक रूप से अविकसित एवं दृष्टि/श्रवण बाधितार्थ बच्चों के साथ,विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार, लगभग 60 पौधों का रोपण विद्यालय परिसर में किया गया।इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री सतीश सोलंकी तथा ज़िले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ,सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक/आरक्षक, विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
सहायक आबकारी आयुक्त सुश्री निधि जैन ने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि पौधों को लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी उचित देखभाल करना आवश्यक है।आवासीय परिसर के स्टाफ ने पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली।
