सम्राट पुलिस को खुली चुनौती कोसी तटबंध पर मिली महिला का सिर कटा शव,इलाके मे मची खलबली, जाँच मे जुटी पुलिस l
देखिये बिहार से जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l
सुपौल जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध स्पर संख्या 49, रतनपुरा गांव के समीप शनिवार को एक महिला का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला को इसी जगह लाकर सिर काटा गया है। घटनास्थल पर जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शव के पास से सिर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के इलाके में सिर की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। निर्मम हत्या की इस वारदात से लोगों में दहशत है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा की सम्राट की पुलिस कब तक मामले का खुलासा करती है और हत्यारे की गिरफ्तारी

