ताजिया दारो को निकलने में मार्ग रहा बाधित बाल बाल टला हादसा पालिका के प्रति ताजिया दारों में रोष
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई मोहर्रम की दसवीं तारीख को बड़ा दरवाजा से मशहूर ताजिया जिस मार्ग से गुजरा था उस मार्ग को नगर पालिका ने निर्माणाधीन कार्य दिखाकर बाधित कर दिया जिससे बाल बाल हादसा टला ताजिया दरों में पालिका के प्रति आक्रोश हैजानकारी के अनुसार मल्लावा का सबसे बड़ा मशहूर ताजिया बड़ा दरवाजा से जिस मार्ग से निकलना था उस मार्ग को पालिका परिषद ने निर्माणाधीन कार्य दिखाकर बाधित कर दिया था जिसकी शिकायत पीस कमेटी की बैठक में कई बार कहा गया तथा पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि ताजिया दारों को निकलने में कोई असुविधा का सामना न करना पड़े लेकिन नगर पालिका की घोर लापरवाही के चलते ताजिया दारों के रास्ता को बाधित करके मिट्टी खोद छोड़ दिया उसी रास्ते से ताजिया दरों को निकलना था बदइंतजामी को देखते हुए ताजिया दरों में रोष व्याप्त है किस तरह से ताजिया दारों ने ताजिया को उठाकर के गिरते-फिरते रास्ते से नजर आ रहे हैं एक झलक वीडियो में देखा जाए किस तरह से पालिका परिषद का इंतजाम सामने दिख रहा है ताजिया दरों में भारी रोष है कि मेरे त्यौहार को किसी न किसी तरह से षडयंत्रचा रचा जा रहा है जिस पर पालिका परिषद को त्योहार के बाद में जवाब देना पड़ेगा जैसा कि कमेटी के लोगों में रोष व्याप्त है कि मेरे त्यौहार को किसी तरह से खंडन करने का पालिका ने प्रयास किया है यह कार्य शैली पालिका की अच्छी नहीं है
इस पर उच्च अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए ताजिया दारों ने यह भी कहा कि यदि कोई हादसा या कोई अनहोनी हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन बनता है और मेरे ताजिया का खंडन भी होता इस पर सवाल खड़े होते हैं। प्रशासन से मांग है कि उक्त गली का निरीक्षण करें और पालिका परिषद पर जवाब देही मांगी जाए।