उप जिलाधिकारी बिलग्राम ने पदोन्नति के बाद सुप्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा सुनासीर नाथ में किया पूजन-अर्चन।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां, हरदोई। उपजिलाधिकारी बिलग्राम एन राम एसडीएम पद से अपर जिलाधिकारी पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में मल्लावा क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर के मुख्य आचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री एवं सहयोगी पंडित रवि दीक्षित रिंकू तिवारी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर के मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय शंकर शुक्ला, गिरीश चंद्र पांडे, पत्रकार चन्दगीराम मिश्रा पत्रकार रवींद्र शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एडीएम पद पर पदोन्नत होने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की बाबा भोलेनाथ से कामना की। उपस्थित रामगोपाल द्विवेदी राहुल मिश्रा एवं प्रशासनिक सुरक्षा बल तथा अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
