दबंगों ने महिला को डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
जानकारी के अनुसार कोतवाली मल्लावां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवादा राघोपुर मे दिनांक 22 6 2026 को समय 4, 45 बजे शाम को राजस्व विभाग टीम एवं पुलिस टीम संयुक्त रूप से नेवादा राघोपुर में कृष्ण कुमार के मकान के सामने नवीन परती की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने बठिया कंडा कूड़ा डालकर अतिक्रमण कर रहे थे और मकान के सामने गंदगी भी फैलाई जा रही थी जिस पर उप जिला अधिकारी बिलग्राम को दिए गए प्रार्थना पत्र में उक्त अतिक्रमण को दरवाजे के सामने से हटवाने की मांग की गई उप जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम बनाकर लेखपाल कानून गो नायब तहसीलदार एवं पुलिस टीम में महिला पुरुष आरक्षी के साथ भेज कर जेसीबी से उक्त गंदगी एवं अतिक्रमण को मौका पर खड़े होकर हटवा दिया गया अतिक्रमण हटाने के बाद संयुक्त टीम मौके से निकलने लगी उसी वक्त विपक्षी गणों ने कुपित होकर जिसमें सतीश सौरभ अवधेश पुत्र गण ओमप्रकाश व देवेश पुत्र सतीश प्रार्थी कृष्ण कुमार की पत्नी सोनी देवी को गाली गलौज करने लगे जब प्रार्थिनी ने विरोध किया तो उपरोक्त विपक्षी गणों ने सोनी देवी को लात घुसो डंडों से मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देकर चले गए सोनी देवी के शरीर में अंदरुनी छोटे आई हैं
उपरोक्त घटना की जानकारी पुलिस स्टेशन मल्लावां में दी गई है पुलिस ने सोनी देवी पत्नी कृष्ण कुमार से प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू की वहीं सूत्रों से मिली जानकारी कि जिस वक्त संयुक्त टीम जेसीबी से अतिक्रमण हटा रही थी उस वक्त विपक्षी गण कोई नहीं आया संयुक्त टीम पुलिस टीम के वापस जाने के बाद विपक्षियों ने उस अतिक्रमण बठिया कंडा खरफूश में आग लगा दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें राजस्व विभाग एवं पुलिस को टारगेट बनाकर फेसबुक एवं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया है । इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मल्लावा ने बताया कि प्रार्थना पत्र उपरोक्त लोगों के खिलाफ मिला है निष्पक्ष जांच करके विधि कार्यवाही की जाएगी।
