Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

देवरिया: सदर विधायक ने किया देश को पोलियो मुक्त रखने के अभियान का शुभारम्भ

 *सदर विधायक ने किया देश को पोलियो मुक्त रखने के अभियान का शुभारम्भ*


*ब्यूरो चीफ अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी*

*देवरिया (उत्तर प्रदेश)* 28 जून 2026। 

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के (एमसीएच विंग) से रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक डॉ शलभ मणि ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ रजनी पटेल ने साथ मिलकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।


अभियान की शुरुआत करते हुए सदर विधायक डॉ शलभ मणि ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को समय पर दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी हर घर तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा इस 'दो बूंद जिंदगी की' से वंचित न रहे।

सभी अधिकारियों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 5.68 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मेडिकल कॉलेज सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बस स्टेशनों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ट्रांजिट टीमें भी तैनात की गई हैं। सीएमओ ने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाए। 

इस अवसर पर इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, डिप्टी, डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिक पाण्डेय, डिप्टी डीआईओ डॉ विपिन रंजन, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, विश्वनाथ मल्ल, सहयोगी संस्था सीफार, जेएसआई, डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी के जिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।


सीएमओ ने पोलियो बूथ का किया निरीक्षण 


देवरिया। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बरहज में पल्स पोलियों अभियान के तहत लगे बूथ का निरीक्षण किया। बूथ पर दवाओं के रखरखाव और बच्चों को दिए गए खुराक की जानकारी लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe