मल्लावा पुलिस ने शिल्पी के हत्यारे को 24 घंटे में किया गिरफ्तार आला कत्ल फावड़ा सहित जेल भेजा
अभियुक्त ऋषभ पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम किया था घोषित।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
कोतवाली मल्लावां के क्षेत्र अंतर्गत बीती 13 अप्रैल को ग्राम गढ़ी रसूलपुर में समय लगभग 5:00 बजे शाम को गांव का ही ऋषभ पुत्र प्रमोद कुमार द्वारा शिल्पी को काफी दिनों से प्रेम जाल में फंसा कर परेशान कर रहा था। इसी के चलते आपस में दोनों की तकरार एवं मुकदमा बाजी भी हुई। इसके बावजूद ऋषभ ने 13 अप्रैल शाम को शिल्पी को मौत के घाट उतार दिया शिल्पी के माता-पिता मौके पर नहीं थे । चाची ने बचाने का प्रयास किया लेकिन दहशत की वजह से चाची भी नाकाम हो गई।शिल्पी की हत्या होने के बाद मौके पर पुलिस बल का ताता लगा रहा लेकिन मृतक के परिजन भी अपनी जिद पर अड़े रहे कि जब तक अभियुक्त के घर पर बुलडोजर नहीं चलेगा उसका एनकाउंटर नहीं होगा तब तक डेड बॉडी को पीएम के लिए नहीं जाने देंगे लेकिन प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ मृतक के पिता राम रहीस को समझाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया अंततः शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौका स्थिति को गंभीर देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया और तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार करने का आदेश दिया जिस पर ₹25000 का इनाम भी रखा गया।इस टीम में प्रभारी निरीक्षक मल्लावां शिवाकांत पांडेय क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम के प्रयास से 24 घंटे के अंदर अभियुक्त ऋषभ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वहीं पीड़ित की हर संभव मदद करने के लिए आश्वासन दिया गया गिरफ्तारी होने की खबर सुनते ही ग्राम गढ़ी रसूलपुर में शांति व्यवस्था कायम है ।फिलहाल पुलिस बल अपनी सक्रियता से गांव में अभी भी शांति व्यवस्था बनाए हैं।

