Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: फतेहपुर में लिवप्योर के पहले एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट का भव्य शुभारंभ,

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी



फतेहपुर में लिवप्योर के पहले एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट का भव्य शुभारंभ, 


प्रीमियम वॉटर प्यूरिफायर 'एल्यूरा ब्लूमिंग अल्ट्रा' की फतेहपुर शहर में हुई लांचिंग 

फतेहपुर जिले के पटेल नगर आई टी आई रोड स्थित गौतम एड ब्रदर्स, में वॉटर प्यूरिफायर ब्रांड लिवप्योर के शो रूम का भव्य उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजू पोरवाल फीता काटकर किया ।

आपको बताते चलें कि फतेहपुर शहर में उपभोक्ताओं को आधुनिक तकनीक से लैस घरेलू उत्पाद एवं बेहतर बिक्री उपरांत सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भारत के अग्रणी वॉटर प्यूरिफायर ब्रांड लिवप्योर ने शुक्रवार को फतेहपुर में अपने पहले एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट का भव्य शुभारंभ किया। यह नया शोरूम गौतम एड ब्रदर्स, पटेल नगर, फतेहपुर में शुरू किया गया, जहां कंपनी ने अपने नए प्रीमियम वॉटर प्यूरिफायर 'एल्यूरा ब्लूमिंग अल्ट्रा को भी लॉन्च किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में कंपनी के डीजीएम (सेल्स) कुमार नयनदीप, ब्रांच मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार बाजपेयी, टीएसएम देवेश शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। गौतम एण्ड ब्रदर्स के प्रोपराइटर अनिल सिंह गौतम एवं उनके परिवार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में कुमार नयनदीप ने कहा कि लिवप्योर का लक्ष्य देशभर में अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स का तेजी से विस्तार करना है, ताकि ग्राहकों को एक ही स्थान पर विश्वस्तरीय उत्पाद, अत्याधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट बिक्री उपरांत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

वहीं ब्रांच मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार बाजपेयी ने बताया कि फतेहपुर में पहले एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट के खुलने से जिले के उपभोक्ताओं को कंपनी के सभी प्रीमियम उत्पादों की आसान उपलब्धता के साथ बेहतर सर्विस और तकनीकी सहायता का लाभ मिलेगा।

लिवप्योर अपने उच्च गुणवत्ता वाले वॉटर प्यूरिफायर, आरओ सिस्टम, किचन चिमनी, हॉब, कुकटॉप, डिशवॉशर, ओवन समेत आधुनिक घरेलू उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के लिए जाना जाता है। कंपनी का कहना है कि यह नया शोरूम ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी प्रीमियम उत्पाद और बेहतर सेवा अनुभव उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारिक सहयोगी, डीलर्स, गणमान्य नागरिक एवं ग्राहक मौजूद रहे। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, अमित शरण बॉबी, अमित सोनी, बबला सोनी, राहुल सोनी, विनोद गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने फतेहपुर में लिवप्योर के पहले एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe