मल्लावां क्षेत्र के अंतर्गत अवैध मिट्टी खनन करने वालो की पौं बारह ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई क्षेत्र के अंतर्गत अवैध मिट्टी खनन करने वाले माफियाओ ने तेजी पकड़ ली है। आए दिन क्षेत्र में जेसीबी से अवैध मिट्टी का खनन करवा रहे हैं।जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से मल्लावां क्षेत्र अंतर्गत अवैध मिट्टी का खनन ने कुछ ज्यादा ही तेजी पकड़ ली है दिनदहाड़े जेसीबी चलती है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है बिना परमिशन के अवैध मिट्टी का खनन कर अच्छी खासी रकम कमाई जा रही है प्रशासन आंख मूंद कर बैठा हुआ है। वहीं ग्रामीण के किसानों ने आरोप लगाया है कि यदि मुझ किसानों को अपने निजी काम के लिए मिट्टी की जरूरत पड़ती है तो प्रशासनिक अधिकारी कहते हैं कि लेबर से ट्रॉली भर के अपने कार्य को करें जेसीबी से प्रतिबंध है लेकिन माफियाओं की जेसीबी आए दिन चलती नजर आ रही है उनके ऊपर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है जिससे किसानों में नाराजगी उत्पन्न हो रही है।
