TTN 24न्यूज
ब्यूरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
कुकरमुंडा पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए अपने परिवार से बिछड़ी 10 साल की लड़की को उसके घरवालों से मिलवाया।
तापी ज़िले के पुलिस सुपरिटेंडेंट जे.एन. देसाई और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, निज़र डिपार्टमेंट आई.एन. परमार ने रात में पुलिस स्टेशन क्षेत्रमें पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिए थे।निर्देशों के मुताबिक, कुकरमुंडा पी.आई,आई.डी. देसाई की सुचना से थाने के पुलिस कर्मियों रवि कुमार, मेहुलभाई, आकाश कुमार, कल रात कुकरमुंडा टाउन क्षेत्रमें गश्त पर थे। इस दौरान, कुकरमुंडा पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात एक लड़की मैन मार्केट में अकेले बैग लेकर घूमती हुई दिखी।
पेट्रोलिंग टीम ने लड़की से पूछताछ की और उसका नाम और पता पूछा। तभी पुलिस को अपना नाम नाज़िमा फिरोजभाई अब्बासभाई दीवान, उम्र 10, कोसाड आवास, अमरोली, सूरत की रहने वाली है। पुलिस टीमने लडकीका कुकरमुंडा आने का कारण पूछने पर बताया कि उसकी मां 25 दिन पहले घर सुरत से चली गई थी और उसकी मां कुकरमुंडा की ही रहने वाली थी, इसलिए उसे ढूंढने के लिए कुकरमुंडा आयी होनेकी जानकारी पुलिस को दी पेट्रोलिंग टीम ने बताया कि वह अपने घर से बिना किसी को बताए अकेली चली गई है और उसे नहीं पता कि कुकरमुंडा में उसके मम्मी-पापा का घर कहां है और वह यहां किसी को नहीं जानती।
रात्रि गश्त कररही टीमने पीआई देसाई को पूरी बात बताई और तुरंत थाने की महिला पुलिस ऑफिसर मनीषा बेन और जी.आर.डी महिला सभ्य अर्चना बेन को लड़की के पास भेजा और उसे कुकरमुंडा थाने ले आए।
पुलिसने उसके मम्मी-पापा का संपर्क नंबर मांगा जब लड़की से नहीं मिला, तभी कुकरमुंडा पुलिस ने सुरत अमरोली थाने से संपर्क किया और लड़की के पिता फिरोज भाई, जो लड़की का दिया हुआ पता था, से कॉन्टैक्ट करवाया और लड़कीने वीडियो कॉल पर उनके पितासे बात की।
पुलिसने बताया कि उनकी बेटी नाजिमा कुकरमुंडा थाने में होने की जानकारी दी गई। वे तुरंत सूरत से कुकरमुंडा थाने आए और परिवार को उनकी बेटी से मिलाकर इंसानियत की खुशबू कुकरमुंडा पुलिसने फैलाई।
