Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: एसआई भर्ती की परीक्षा को लेकर एसपी ने की ब्रीफिंग, पारदर्शिता पर दिया जोर

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी



*एसआई भर्ती की परीक्षा को लेकर एसपी ने की ब्रीफिंग, पारदर्शिता पर दिया जोर*  


*12वीं वाहिनी पीएसी में हुई बैठक, एएसपी, सीओ और भर्ती बोर्ड सदस्य रहे मौजूद*  


*अभ्यर्थियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार और पुख्ता सुरक्षा के दिए निर्देश*

फतेहपुर, 28 जून 2026।* उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों की ब्रीफिंग की। 12वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित बैठक में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*ये अधिकारी रहे मौजूद*  

ब्रीफिंग के दौरान 12वीं बटालियन पीएसी के सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी, उपसेनानायक श्यामदेव, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी थरियांव, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज, सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह तथा भर्ती बोर्ड के सदस्य बीपी त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 और 30 जून को आयोजित होनी है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe