Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवंतनगर में बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल

 Etawah News: जसवंतनगर में बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल

संवाददाता: एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा: थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बताया गया है कि मोहल्ला कोठी केस्त निवासी अकेला पुत्र अरविंद पर करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार अकेला को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।

पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी के बेहद करीब से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में अकेला के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ आयुषी सिंह, थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि आरोपी बलवा के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe