ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत जिला के काकरापार डेम का दिल दहला देने वाला हादसा: बांध में डूबे युवक की तलाश में गए तीन अन्य युवको भी पानी मे डूबे।
जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक कुंवरजी हलपति मौकेपर काकरापार बांध पहुंचे और मृतकों के प्रति परिवार को संवेदना व्यक्त की।मांडवी तालुका के काकरापार बांध के पास तापी नदी के गहरे पानी में डूबने से चौधरी परिवार के चार युवकों की दुखद मौत हो गई।
इस दुर्घटना की ख़बर सुनते ही वांकला और कणजा गांवोंमें शोक फैल गया। दुर्घटनामे मृत्यु हुई वो सभी एकही परिवारके चचेरे भाई
थे।
पुलिस रिपोर्ट और प्राप्त जानकारी के अनुसार, वांकला गांव के सरकनी फलिया में रहने वाला 22 वर्षीय युवक कौशिक जितेंद्रभाई चौधरी, काकरापार बांध के पश्चिम में, बांध के नीचे अपने मवेशियों को चराने गया था। मवेशियों को चराते समय, अचानक तापी नदी के गहरे पानी में गिर गया और डूब गया। जब कौशिक देर रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके परिवार के सदस्य और अन्य लोग सुबह उसकी तलाश में निकले।
नदी किनारे खोज के दौरान, तीन अन्य साहिल जितेंद्रभाई चौधरी (उम्र 23), प्रवीण बालूभाई चौधरी (उम्र 31) और गणेश नानसिंहभाई चौधरी (उम्र 45) - अपने भाई को खोजने के लिए पानी में कूदे लेकिन नदी के पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण, वे भी एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही मांडवी पुलिस और मांडवी अग्निशमन विभाग के तैराक तुरंत मौकेपर पहुंचकर काम पर लग गए। तलाशी के बाद चारों युवकों के शव बरामद हुए। इस हादसेमे चचेरे भाइयों की अकाल मौत से पूरे गांव सदमे में डूबे हैं।

