ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
एसओजी पुलिस ने कडोदरा खोडियार मंदिर के पास से गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पतरे की केबिन से 19,490 रुपये मूल्य के 163 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, एक अन्य माल डिलीवरी देने वाले की तलाश जारी।
सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक प्रेमवीर सिंह ने सूरत के ग्रामीण जिलों में नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश गधिया के मार्गदर्शन में एसओजी शाखा को सीधे निर्देश दिए।उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार, सूरत के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी,पीआई एल.डी.ओदेदरा ने पीएसआई जे.के. राव के मार्गदर्शन में भूपेंद्रभाई, गिरिराजसिंह, जितेंद्रभाई, प्रकाशभाई, सागरभाई, परशुरामभाई, आसिफखान, राजूभाई और जलाभाई की एक टीम को एक विशेष दिशा में जांच कर रहे थे इसी दौरान एक निजी सूचना प्राप्त हुई कि कडोदरा गांव के बाहरी इलाके में, पलसाना से कडोदरा चौकड़ी की ओर आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के सर्विस रोड पर, खोडियार मंदिर के पास एक झोपड़ी में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है।
सूचना के आधार पर एसओजी पुलिस ने वहां छापा मारा ओर वहासे महेंद्र बाथन चौपाल, जो वर्तमान में प्लॉट नंबर 57, भगुनगर सोसाइटी, संजीवनी अस्पताल के पीछे, कडोदरा, तहसील पालसाना के रहनेवाला है, ओर मुलरहे, नवानीगाम पोस्ट, नवानी,थाना, झंजारपुर जिला,मधुबनी (बिहार) को वहांसे गांजा बेचते रंगेहाथों पकड़ के उनकी पुछताछ दौरान गांजाकी आपूर्ति एक अज्ञात व्यक्ति जो सूरत शहर के पटेल नगर स्थित अश्विनी कुमार का रहने वाला है।
पुलिस ने पकड़ा गया आरोपी महेंद्र चौपाल का कबूलनामे के आधार पर गिरफ्तार किया उसने वो भी कुबूल कियाकी वह पिछले छह महीनों से यही केबिनमेंसे गांजा की आपूर्ति और खुदरा बिक्री कर रहा था। पुलिस ने महेंद्र चौपाल को 19,490 रुपये की राशि के मुद्दामाल साथ गिरफ्तार किया और गांजा की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति को वांछित घोषित किया।
पकड़े आरोपीके खिलाफ काडोदरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का मामला दर्ज करके आगे की जांच जारी है।
