कौशाम्बी
*वन स्टॉप सेंटर में किशोरी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप*
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दीबताया जा रहा है कि करारी थाना क्षेत्र के सचवारा गांव निवासी फूलचंद्र सरोज की बेटी सुष्मिती को एक मामले में बयान और मेडिकल प्रक्रिया के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था। औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण उसे वहीं रुकना पड़ा। परिजनों के इंकार के बाद किशोरी को नारी निकेतन भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*
