मेला से लापता हुआ किशोर परिजन हुए परेशान तहरीर देने पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई गांव में मेला देखने गया किशोर मेले से हुआ लापता घर वाले हुए परेशान पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर गुमशुदगी दर्ज की।जानकारी के अनुसार अकील पुत्र समीदुल हसन निवासी ग्राम मटिया मऊ थाना मल्लावां जनपद हरदोई का रहने वाला है प्रार्थी द्वारा 1 मई 2026 को स्थानीय थाना मल्लावां पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थी का लड़का अब्बू स्वाहेल उम्र लगभग 7 वर्ष निवासी मटिया मऊ जो कि गांव में मेला देखने रात्रि लगभग 8:00 बजे निकाला था काफी देर हो जाने के बाद परिजनों ने देखा कि अब्बू स्वाहेल घर वापस नहीं आया है तो गांव में मस्जिद मीनार पर ऐलान करवाया और मेला में ढूंढा गया लेकिन अब्बू स्वाहेल का कोई पता नहीं चला इस दौरान रिश्तेदारी में भी फोन द्वारा सूचना की गई लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो पिता ने स्थानीय थाना में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है
अब्बू सोहेल का हुलिया चेहरा गोल कपड़ा फिरोजी कलर की टीशर्ट व कत्थई रंग का लोअर पहने हैं रंग गोरा है कद लगभग 3 फुट है पैर में हवाई चप्पल पहन के निकला था। परिजनों द्वारा अबू स्वाहेल की खोजबीन जारी है

