तिलक समारोह से घर लौट रहे पिकअप डाला में डीसीएम ने मारी टक्कर 13 लोग घायल एक की मौत
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई तिलक समारोह से वापस घर आ रहे 13 लोग पिकअप डाला में सवार थे अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी सभी लोग घायल हो गए एक युवक की मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार ग्राम लच्छीपुर से पुत्री का तिलक चढ़ाकर ग्राम ओसियां थाना सफीपुर जनपद उन्नाव से 13 लोग पिकअप डाला में सवार होकर लच्छीपुर थाना मल्लावा रात को वापस घर आ रहे थे बांगरमऊ तिराहे के पास पिकअप डाला खड़ा हुआ था जिसमें सभी लोग बैठे थे अनियंत्रित होकर डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें सभी लोग उछल कर बाहर गिरे जाकर और पिकअप डाला पेड़ से जा टकराया सभी लोगों के छोटे आई इसमें विजय कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र राम जी रैदास की मौत हो गई ।टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग बुरी तरह से छोटहिल हुए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ भेजा जहां से कुछ लोगों को रेफर कर बाहर अस्पताल भेजा गया है उन सभी का इलाज जारी है । मृतक विजय कुमार के शव का पंचायत नामा कर पीएम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही गांव लच्छीपुर में हड़कंप मच गया आनंन फानंन रात में ही परिजनों ने अपने-अपने घायल मरीजों के पास पहुंचे उधर पुलिस ने जांच कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।
