मल्लावां हरदोई के बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में मर्यादा हुई तार-तार!
अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा नेता टिल्लू ने पुजारी पर अभद्र टिप्पणी की वायरल वीडियो से मचा बवाल।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
यूपी के हरदोई जिले के मल्लावां में स्थित बाबा सुनासीर नाथ सुप्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी के दौरान एक वीडियो ने सियासत गरमा दी है। वायरल क्लिप में सपा नेता ब्रजेश वर्मा “टिल्लू” कथित तौर पर पुजारी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। आस्था के केंद्र में हुई इस घटना ने न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप खड़ा किया है, बल्कि राजनीतिक मर्यादा पर भी सवाल उठाए हैं।सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश के बीच अब सबकी नजर सपा नेतृत्व के रुख और संभावित कार्रवाई पर टिकी है।
