TTN 24न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट, भिंड
थाना प्रभारी मिहोना ने आज व्यापारियों से किया संवाद स्थापित नगर की सुरक्षा को लेकर हुई विशेष चर्चा।
एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी एवं सीएमओ रमाशंकर शर्मा रहे प्रमुख रूप से मौजुद।
पुलिस अधीक्षक भिंड सूरज कुमार वर्मा जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाठक जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे संवाद कार्यक्रम के तहत आज थाना प्रभारी मिहोना रोहित गुप्ता द्वारा नगर के मंदाकिनी पैलेस में नगर के वरिष्ठजन एवं व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गईजिसमें एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी एवं सीएमओ रमाशंकर शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे संवाद में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी जी द्वारा नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान के बहार कैमरे आवश्यक रूप से लगाने हेतु निवेदन किया एवं वरिष्ठजनों से भी अपील की है कि अपने घर के बहार कैमरे लगवाए जिससे नगर को सुरक्षित किया जा सके एवं कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ महोदय से नगर के प्रमुख चौराहों पर कमरे लगवाकर नगर में सुरक्षा हेतु मांग की गई।
चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी हुई चर्चा एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी जी ने कहा मिहोना नगर में अक्सर ट्रैफिक जाम हो जाता है और अक्सर देखने में ये आता है कि नगर के लोग उसमें सहयोग नहीं करते पुलिस का इंतजार कर मूक दर्शक बने देखते है आगे उन्होंने कहा नगर आपका है पुलिस आपकी है आप सहयोग करे जिससे देखने में ओर आम जन में मिहोना नगर के वरिष्ठजनों एवं व्यापारियों का नाम गर्व से लिया जाए और लोगों को होने वाली परेशानियों से भी निजात दिलाई जा सकती है ।आगे थाना प्रभारी महोदय ने बताया कि नगर में चेकिंग अभियान में सहयोग करें हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाकर ही ड्राइविंग करें अगर आप नियमों का पालन करेंगे तो सामने बाला भी आपसे गलत सिफारिश के लिए बोल पाएगा और आपको आदर्श मानकर हेलमेट लेकर ही निकलेगा इस मौके पर व्यापारियों एवं वरिष्ठजनों ने आश्वाशन दिया कि हम हमेशा आपके साथ है और आपका आप जैसे भी चाहेगे सहयोग करेंगे इस मौके पर नगर के सैकड़ों व्यापारी एवं वरिष्ठजन एवं थाना मिहोना का स्टाफ मौजूद रहा ।

