Etawah News: तहसील बार एसोसिएशन में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी, अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार आपसी सहमति और संगठनात्मक एकता की मिसाल देखने को मिली। पिछले सप्ताह हुए नामांकन के बाद अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह कुशवाहा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।महामंत्री पद के लिए संदीप कुमार वर्मा और सौरभ चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बाद में संगठन की एकता को सर्वोपरि मानते हुए संदीप कुमार वर्मा ने सौरभ चौहान के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद सौरभ चौहान को निर्विरोध महामंत्री घोषित कर दिया गया। वहीं अधिवक्ताओं की सहमति से संदीप कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूरी चुनाव प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। कमेटी में पी.सी. श्रीवास्तव, रवि दीक्षित और रमन त्रिपाठी शामिल रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में तहसील परिसर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह, भुजवीर सिंह, रामाधार सिंह कुशवाहा, सौमिल सक्सेना, संजीव यादव, राजीव चतुर्वेदी, राम शंकर, कमलेश कुमार, सुरेंद्र बाबू, आलोक रत्न, रवि प्रताप यादव और महेंद्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी बार एवं अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
