Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: पूर्वोत्तर रेलवे कानपुर अनवरगंज- मंधना जंक्शन तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाए जाने के दौरान कालिंद्री एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद - दिल्ली के मध्य चलाई जाने की मांग

 *रेहान ख़ान संवाददाता                  

 फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश*।

9452755077


*पूर्वोत्तर  रेलवे कानपुर अनवरगंज- मंधना जंक्शन तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाए जाने के दौरान कालिंद्री एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद - दिल्ली के मध्य चलाई जाने की मांग*।

फर्रुखाबाद 6 मई । उत्तर प्रदेशकेफर्रुखाबाद विकास मंच ने आज बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे  कानपुर अनवर गंज-मन्धना जंक्शन के मध्य एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाए जाने केदौरान14117/14118 कालिंद्री  एक्सप्रेस  को फर्रुखाबाद जंक्शन -दिल्ली के मध्यचलायेजाने की मांग की गई।

फर्रुखाबाद विकास मंच के एक शिष्ठ प्रतिनिधि मंडल ने मंच अध्यक्ष भैइयन मिश्रा के नेतृत्व मेंआज बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे कानपुर अनवरगंज- मंधना जंक्शन के मध्य शीघ्र ही एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाए जाने केदौरान14117/14118भिवानी -दिल्ली वाया फर्रुखाबाद कानपुर होकर प्रयागराज तक प्रतिदिन चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद से दिल्ली के मध्य चलाई जाने की मांग का रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन पूर्वोत्तर रेलवे फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन प्रबंधक को सौपा गया। रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपने के बाद मंच अध्यक्ष श्री मिश्र कुछ पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले करीब 40 वर्षों से कालिंद्रीएक्सप्रेसफर्रुखाबाद-दिल्ली के मध्य आम रेल यात्रियों की सेवा करती चली आ रही थी। इसी दौरान पूर्वोत्तर रेलवे फर्रुखाबाद- कानपुर के मध्य छोटी लाइन को बड़ी लाइन में आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने पर, पूर्वोत्तर रेलवे के अधि कारियों ने रेलवे बोर्ड से मांग कर के,कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन को अपना स्टाफ लगाकर कानपुर तक संचालित करना शुरू किया।

इससे पहले इस ही कालिंद्री एक्सप्रेस के रेक से स्लीपर कोच काट करके फर्रुखाबाद के यार्ड में खड़ा करके, इसी रेक को, 01 एस एफ,02एस एफ पैसेंजर ट्रेन बनाकर फर्रुखाबाद- शिकोहाबाद के मध्य प्रतिदिन चलाया जाता था और आमान परिवर्तन बाद में कालिंद्री एक्सप्रेस का संचालन फर्रुखा बाद से कानपुर शुरु हुआ तो इसके एवज में पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज से फर्रुखाबाद होकर शिकोहाबाद तक अपना रेक रेल यात्रियों के लाभार्थ उसी समय परचलायाजोआजभी55341/55342शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद- कासगंज के मध्य पैसेंजर ट्रेन के रूप में रेल यात्रियों की सेवा कर रहा है।

उन्होंने बताया कि कानपुर सेंट्रल तक प्रतिदिन चलने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने 6 अगस्त 2023 को करा दिया और घना कोहरा शीतलहर में, कभी-कभी कालिंद्री एक्सप्रेस प्रयागराज- कानपुर सेंट्रल के मध्य रद्द कर दी जाती रही। 

 उन्होंने बताया कि कानपुर सेंट्रल से बड़ी संख्या में प्रयागराज के लिए ट्रेनें  रेल यात्रियों को उपलब्ध है,ऐसे में कानपुर अनवरगंज -मन्धना जंक्शन के मध्य शीघ्र शुरू होने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण के दौरान कालिंद्री एक्सप्रेस को शिकोहाबाद होकर प्रयागराज तक भेजना,फर्रुखाबाद और मैनपुरी के प्रतिदिन कालिंद्री एक्सप्रेस से आवागमन करने वाले करीब पांच हजार रेल यात्रियों के लिए बेहद कष्टकारी होगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने रेल मंत्री से, पूर्वोत्तर रेलवेकानपुरअनवरगंज- मंधना जंक्शन के मध्य शीघ्र शुरू होने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की समयावधिमें14117/14118कालिंद्रीएक्सप्रेसकोदिल्ली-फर्रुखाबाद मध्य चलाये जाने जोरदार मांग की और कहा कि मांग न माने जाने परफर्रुखाबाद विकास मंच बैनर तले विशाल जन आंदोलन करने को बाध्य होगा। यहां ज्ञापन देने के दौरान मंच के शिष्टपदाधिकारी में नितिन गुप्ता, मानसिंह,राजीव वर्मा, रजत वर्मा, राजीव पाल, ओम पाठक आदि मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe