ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगल पर किया गया हजरतगंज चौराहे पर भंडारा
अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ -
दिनांक 5 मई 2026 को ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, हजरतगंज चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे में लखनऊ के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों के व्यंजन प्रसाद के रूप में वितरित किए गए जैसे शिव लस्सी भंडार कैसरबाग की लस्सी, राजा ठंडाई चौक की ठंडाई, चौक की कुल्फी फालूदा, लीला के समोसे व ब्रेड पकौड़े , खस का शरबत, गुलाब शरबत आदि भक्तों ने प्रसाद के रूप में पाकर अत्यंत खुश हुए।भंडारा शाम 5 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चला साथ में राकेश लख्खा ने अपनी भजन मण्डली के साथ राम जी, हनुमान जी के गीतों से समा बांध दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रसाद वितरण में दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र भूषण पाण्डेय, एडवोकेट दुर्गेश मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव अधिकार मित्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, अधिवक्ता महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद जायसवाल व महामंत्री गुरमीत सिंह सोनी , लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सिंह , एडवोकेट अनुज श्रीवास्तव ने सहयोग किया ।


