सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
मलवा थाना में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान का हुआ आयोजन,
फतेहपुर जिले के मलवा थाना में आज सड़क सुरक्षा कार्डिनेटर फिरोज खान की अगुवाई में सड़क पर जागरूकता अभियान चलाया गया जहां बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय, सड़क सुरक्षा के नियमों का ईमानदारी से पालन करें। फिरोज़ खान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अलीगढ़ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव त्रिवेणी संगम हाइवे के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन पुलिस स्टेशन मलवा थानाध्यक्ष गोपेश गिरी में फोर्स की उपस्थित में आयोजित किया गया। हेलमेट सीटबेल्ट उपयोग, स्पीड लिमिट पालन और सुरक्षित ड्राइविंग पर जागरूकता दी गई। इस मौके त्रिवेणी संगम हाइवे के वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने बताया कि आज यात्रियों और चालकों को पम्पलेट बांटकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। सड़क सुरक्षा के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी है—सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी हैदुर्घटना से बचना है तो दो पहिया वाहनों को हेलमेट,चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट आदि लगाना जरूरी। साथ ही ट्रैफिक नियमों की पालना करे। साथ ही अपने नाबालिग बच्चों को वाहनों की चाबी न दें सतर्क होकर वाहन चलाएं अपने वाहनों के पीछे रेडियम स्टिकर लगाए गए जिससे पीछे से आने वाले वाहन को रेडियम रिफलेक्टर दूर से दिखाई देंगे जिससे सड़क दुर्घटना होनी की संभावना काफी कम हो जायेगी हाइवे कर्मचारी अंजनी कुमार, जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे


