Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के हस्तक्षेप से कार्रवाई, खोगापानी बस स्टॉप पर बसों का रुकना हुआ अनिवार्य

 बिनोद पांडेय

 बियुरो चिप जिला एम सी बी 


सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के हस्तक्षेप से कार्रवाई, खोगापानी बस स्टॉप पर बसों का रुकना हुआ अनिवार्य

मनेंद्रगढ़। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा हाल ही में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में आम जनता की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टॉप पर बसों के निर्धारित रूप से नहीं रुकने के कारण यात्रियों को हो रही गंभीर परेशानियों को लेकर सांसद महंत ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया था।


सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा उठाए गए इस जनहित के मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन अधिकारी, कोरिया द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र में निर्धारित बस स्टॉप पर सभी स्टेज कैरिज बसों का रुकना अनिवार्य होगा तथा यात्रियों को सुरक्षित रूप से चढ़ने-उतरने की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।


आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि किसी बस ऑपरेटर या परमिट धारक द्वारा इन निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है, तो उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


इस निर्णय से खोंगापानी क्षेत्र की आम जनता, विशेषकर दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस पहल से उन्हें अब सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी तथा लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।


इस संबंध में भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि “यह निर्णय आम जनता के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।”


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि “जनता की आवाज़ को मंच पर मजबूती से उठाने का परिणाम है कि प्रशासन को त्वरित निर्णय लेना पड़ा।”


खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता रामा यादव ने कहा कि “इस निर्णय से स्थानीय लोगों को प्रतिदिन होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी।”


खोगापनी निवासी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने कहा कि “यह युवाओं और छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी निर्णय है, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी।”


यह कदम जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा और क्षेत्रवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe