ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत जिला के बारडोली में तीन राज्यों में भाजपा की भारी जीत का जश्न मध्यस्थ कार्यालय पर मनाया गया।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने विधानसभा में 192 सीटें, असम में 95 सीटें और पुडुचेरी में 22 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया।तीनों राज्यों में परिणाम घोषित होते ही सूरत जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बारडोली स्थित सूरत जिला भाजपा केंद्रीय कार्यालय में इकट्ठा हुए और जीत का जश्न मनाया।
जिला भाजपा अध्यक्ष भरतभाई राठौड़ और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में दिवाली जैसा उत्सव मनाया गया। जीत की खुशी में पटाखे फोड़े ओर आताश बाजी से गगन सजाए गए।तीन राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने के अवसर पर, जिला भाजपा अध्यक्ष भरतभाई राठौड़, जिला महासचिव अंकुरभाई देसाई, जगदीशभाई पारेख और रोहितभाई पटेल सहित जिले और विभिन्न मंडलों के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक समारोह में भाग लिया।
.jpg)