Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

पश्चिम बंगाल: बंगाल में इतिहास बदला 'दीदी' का किला ढहा, BJP की प्रचंड जीत, ममताकी आज शाम 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

 TTN 24न्यूज 

ब्यूरो रिपोर्ट, भवानीपुर, 

पश्चिम बंगाल 


बंगाल में इतिहास बदला 'दीदी' का किला ढहा, BJP की प्रचंड जीत, ममताकी आज शाम 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 4 मई 2026 की शाम एक ऐसी तारीख बन गई जिसे इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा। ममता बनर्जी जो 2011 से बंगाल की निर्विवाद नेत्री थीं उन्हें कल अपनी सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सीट भवानीपुर पर ही करारी हार झेलनी पड़ी। 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। TMC 81 सीटों पर सिमट गई।


भवानीपुर जहाँ 20 राउंड में पलटता रहा पासा भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को ठीक 15,105 वोटोंके अंतर से पराजित किया। 


ये हार इसलिए और भी गहरी है क्योंकि 2021 में नंदीग्राम से हारने के बाद ममता इसी भवानीपुर सीट के सहारे विधानसभा में लौटी थीं। यानी यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी व्यक्तिगत हार है।


मतगणना का पूरा दिन नाटकीय दृश्य रहा। सातवें राउंड तक ममता 17,000 से अधिक वोटों की बढ़त बना चुकी थीं और TMC खेमे में जश्न शुरू हो गया था। लेकिन आठवें राउंड से बढ़त घटनी शुरू हुई चौदहवें राउंड तक अंतर महज 3,830 वोट रह गया और अठारहवें राउंड तक सुवेंदु 11,000 वोटों से आगे निकल गए। बीस राउंड पूरे होते-होते जीत पक्की हो गई।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक बंगाली धोती-कुर्ते में BJP मुख्यालय पहुँचे। यह प्रतीकात्मक संदेश था कि भाजपा बंगाल की संस्कृति और पहचान के साथ खड़ी है।


 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिल गया है। आज से बंगाल में एक नया अध्याय शुरू होता है।"


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया "बंगाल में BJP की जीत हुई है तो बात 'बदलाव' की होनी चाहिए, 'बदले' की नहीं।" ममता का पक्ष आज शाम होगा बड़ा खुलासा।करारी हार के बाद TMC प्रमुख ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।


 मतगणना के दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए थे और दोबारा मतगणना की माँग की थी। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह आगे की राजनीतिक रणनीति का भी संकेत दे सकती हैं।


ममता बनर्जी अब विधायक नहीं रहीं। संविधान के अनुसार मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के भीतर किसी सीट से चुनाव जीतना अनिवार्य है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है जब TMC 294 में से केवल 81 सीटों पर सिमट गई है तो क्या उनके पास कोई सुरक्षित सीट बची है?


बंगाल की राजनीति का अगला अध्याय आज शाम 4 बजे से शुरू होता है। वो होने वाली प्रेस वार्ता के बाद ही पता चलेगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe