ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारडोली के नंदीदा गांव में लंबे समय से आतंक मचा रहे तेंदुए पिंजरे में कैद हो गया।
सूरत जिले में, और विशेष रूप से बारडोली, मांडवी और मांगरोल तालुकों के गांवों में, वन क्षेत्रों से लकड़ी चोर स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर यह घने जंगल खेतों की तरह खुले मैदान जैसा होगया।भोजन की तलाश में गांवों के घरों तक आरहे तेंदुआसे स्थानीय लोगोमे भयके माहोल कई समयसे पैदा हुआ है फिरभी सरकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिलने वाली दैनिक शिकायतें इस वास्तविकता को दर्शाती हैं। सूरत जिले के बारडोली तालुकामे आया आसपास के गांवोंमे तेंदुआ का आतंक कैसा होगा?
सूरत जिले के बारडोली तालुका के नंदीदा गांवके पादर फलिया निवासी महेशभाई हलपति के घर के पास पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ मुर्गियों का शिकार करने आरहा था।
गांव के सरपंच ने बारडोली सामाजिक वन क्षेत्र के अधिकारी को सूचना दी कि तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव के फलिया तक घुसआता है। गांव में वन विभाग के कार्यालय ने मुर्गी के शिकार बनाकर पिंजरामे रखा था। आज सुबह करीब 4 बजे, मुर्गिको खानेकी लालच में ढाई साल की एक मादा तेंदुआ पिंजरे में फंस गई।
गांव में एक और आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में फंसने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सरपंचने सामाजिक वन क्षेत्र के अधिकारी को पिंजरेमें तेंदुए के फंसने की सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी नंदीदा गांव पहुंचे और तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग के कार्यालय लाया गया।
वहां से उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया जाएगा ऐसी जानकारी अधिकारी से प्राप्त हो रही है।
