Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

देवरिया: जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 _*जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*_


*ब्यूरो चीफ अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी*


 _*राशन कार्ड से रोजगार तक, जनता दर्शन में फरियादियों को मिला त्वरित समाधान*_

देवरिया (उत्तर प्रदेश) जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज जनता दर्शन में आए फरियादियों की एक-एक समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। गंभीर प्रकरणों में वर्चुअल रूप से जुड़े उप जिलाधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

           जिलाधिकारी के समक्ष आज रामपुर खुरहुरिया ग्राम निवासी फरियादी प्रवीण कुमार सिंह राशन कार्ड न बनने की समस्या को लेकर आए। जिलाधिकारी ने उनका राशन कार्ड तत्काल बनाए जाने का निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया, जिसके क्रम में शीघ्रता के साथ उनका राशन कार्ड बना दिया गया। जिलाधिकारी ने फरियादी से पूछा कि क्या वे कोई रोजगार करना चाहते हैं। इस पर उन्होंने सहमति जताई। जिलाधिकारी ने उन्हें मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना एवं पीएम सम्मान निधि योजना से जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की तथा उन्हें रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

       

   इसी प्रकार एक फरियादी कांती देवी, जो नगर निकाय लार में सफाई कर्मी हैं, वेतन न मिलने की समस्या को लेकर आईं। जिलाधिकारी ने इस संबंध में अधिशासी अधिकारी लार को आवश्यक कार्रवाई कर उनका वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें नियमित रूप से अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करने के लिए भी प्रेरित किया।

          आवेदिका के साथ उनकी पुत्री नीलम भी आई थीं। जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि क्या वे कोई रोजगारपरक प्रशिक्षण लेना चाहती हैं। सहमति मिलने पर उन्होंने कौशल विकास योजना के अंतर्गत कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ एक छोटी बच्ची भी थी, जिसे आईसीडीएस एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

           जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी अधिकारी पूरे मनोयोग एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe