ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सोनगढ़ पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्तिको मोपेड के साथ गिरफ्तार किया।
सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक जे.एन. देसाई तापी तथा निज़र डिवीजन के पुलिस उप अधीक्षक के मार्गदर्शन और निर्देशों के अनुसार, सोनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में शरीर, संपत्ति, शराब और जुआ अड्डों जैसे गैरकानूनी धंधेसे जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सुचना दीगई।उच्च अधिकारियों के निर्देशों और मार्गदर्शन के आधार पर, सोनगढ़ पुलिस स्टेशन के पीआई डी.वी. धोला ने पुलिसकर्मियों की एक टीममें, मार्मिकभाई, राजूभाई और मोतीभाईको पुलिसथाना क्षेत्र में गश्त तेज करके और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया था।
इसी समय गश्त दौरान, सोनगढ़ किले के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली मोपेडके साथ खड़ा मिला। पुलिस ने उसका नाम और पता पूछा, जो नीलेशभाई उर्फ टायसन रमनभाई कोंकणी रहे, सोनगढ़, हाथी फ़लियु, सोनगढ़ बताया।
पुलिसने निलेश कोंकणीसे जब मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए, तो उसने संतोषजनक जवाब दिया।
पुलिस को संदेह हुआ कि उसके पास मौजूद बिना नंबर प्लेट वाली मोपेड चोरी की हो सकती है।
तलाशी के दौरान, निलेश कोंकणी के जेबसे एक ओप्पो और एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन मिला। संदेह के आधार पर, पुलिस ने नीलेश कोंकणी को 35,500 रुपये के मुद्दामाल साथ गिरफ्तार करके आगे की जांच शुरू की गई।
