Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने बाढ़ स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 कौशाम्बी 


जिलाधिकारी ने बाढ़ स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


 कौशाम्बी... जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने उदयन सभागार में बाढ़ स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

 जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समुचित व्यवस्था/तैयारियां समयबद्ध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, राहत सामग्री की उपलब्धता, नावों की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, पशुओं के लिए चारा तथा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध करने के निर्देश दिए।

       

  जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

     

  बैठक में अधिशासी अभियंता, सिंचाई ने बताया कि विगत वर्षों में जनपद के तहसील चायल एवं मंझनपुर के कुल 48 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद नाम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


   *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe