ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
कडोदरा जीआईडीसी पुलिस ने देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया:एक वांछित।
कामरेज विभाग पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिए गए कि वे अवैध आग्नेयास्त्रों और गोला-बारूद के निर्माण, भंडारण, तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों को गिरफ्तार करें और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें तथा ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाएं।कडोदरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन पीआई वी.ए. देसाई और पीएसआई बी.बी.वाघेला के मार्गदर्शनमें सुरेशभाई, मितेशभाई, वनराजसिंह, अल्ताफभाई, शैलेशभाई, कनकसिंह, महिपाल दान, अर्जुनसिंह और रुदाभाई की निगरानी टीम अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न दिशाओं में जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वारेली पाटिया से संस्कार स्कूल की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूम रहा है।
ओर उसने अपनी पैंट की कमर में बिना लाइसेंस की अवैध तरीकेसे देशी पिस्तौल छिपा रखी है, सुचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौकेपर अपने जवानों और पंचो के साथ वरेली संस्कार स्कूल पहुंचे और जांच शुरू की।
सूचना में वर्णित व्यक्ति वरेली पाटियासे पैदल आ रहाथा। पुलिस ने उसे घेर कर तलाशी लेते उनके पास बिना लाइसेंस की पिस्तौल ओर जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस पुछताछ में उनका नाम शुभम पिंटूभाई गोविंदभाई पांडे रहे, रूम नंबर 102 शांति पैलेस बरेलीगांव ता, पलसाना मूलरहे, लखइपुर गांव थाना, मोहनपुर जिला, गया बताया उनकी प्रारंभिक पुछताछ दौरान बताया की बिना लाइसेंस वाली पिस्तौल ओर कारतूस देने वाला निशांत पांडे रहे, लखइपुर गांव बिहारने दिए होनेंकी कुबूलात करने पर पुलिस ने 10,370 रुपये मूल्य की पिस्तौल और कारतूस जब्त किए हैं।
पुलिसने आरोपी शुभम पांडे के खिलाफ काडोदरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि निशांत पांडे नामक व्यक्ति को वांछित घोषित कर आगे की जांच जारी है।

