Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चिरमिरी में विकास ठप, पलायन से सिकुड़ती आबादी… बुनियादी सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का बिगुल, 7 मई को होगा बड़ा जनआंदोलन

 विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ


चिरमिरी में विकास ठप, पलायन से सिकुड़ती आबादी… बुनियादी सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का बिगुल, 7 मई को होगा बड़ा जनआंदोलन

चिरमिरी (एमसीबी)।

एक समय लगभग दो लाख की आबादी वाला चिरमिरी शहर आज घटकर महज 60 से 70 हजार की आबादी तक सिमटता नजर आ रहा है। रोजगार के अभाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते यहां के नागरिक लगातार पलायन को मजबूर हैं। शहर की बदहाल स्थिति और जनसमस्याओं को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और 7 मई 2026 को बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी द्वारा “न्याय सत्याग्रह” के तहत शहर की प्रमुख समस्याओं—पेयजल, सड़क, बिजली, रोजगार और स्थायित्व—को लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन होगा, वहीं दोपहर 3 बजे से आमसभा और शाम 5 बजे से 6 बजे तक हल्दीबाड़ी से बड़ा बाजार रोड तक चक्का जाम किया जाएगा।

शहर की स्थिति बद से बदतर

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भाजपा शासनकाल में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। नगर निगम की हालत बदतर होती जा रही है। पेयजल आपूर्ति एक दिन छोड़कर की जा रही है, वह भी कम प्रेशर के साथ और बिना किसी निश्चित समय के—कभी रात 1 बजे, कभी सुबह 3 या 4 बजे तो कभी दिन 11 बजे पानी दिया जाता है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

बताया जा रहा है कि 181 करोड़ के बजट के बावजूद शहर में पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। निगम में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगातार सामने आ रहे हैं।

रोजगार के अभाव में भटकते युवा

शहर में रोजगार के अवसर न होने से युवा बाहर जाने को मजबूर हैं। कई युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं या फिर कोयला, लोहा और कबाड़ के छोटे-मोटे कार्यों में जीवनयापन कर रहे हैं। शहरी भूमि पट्टा वितरण, रोजगार सृजन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों पर भी प्रशासन की निष्क्रियता सामने आ रही है।

अधूरे विकास कार्यों पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। चौपाटी बंद है, मंगल भवन उपयोग में नहीं है और रेलवे पहुंच मार्ग भी अधूरा पड़ा है। जनता अब यह सवाल पूछ रही है कि आखिर विकास कार्य कब पूरे होंगे।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस ने कई मांगें उठाई हैं, जिनमें—

पेयजल समस्या का स्थायी समाधान और नियमित आपूर्ति

शहर की सड़कों का तत्काल सुधार

स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना

शहरी भूमि पट्टा वितरण

SECL क्षेत्र में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता

शिक्षा संस्थानों की व्यवस्था में सुधार

शहर में स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। वहीं आम नागरिकों से भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe