लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉक्टर सुनील चोपड़ा
श्री महावीर विद्यालय में ओपन जीम एवं खेल सुविधा का उद्घाटन 7 मई को
आलोट । नगर के श्री महावीर विद्यालय में ओपन जीम एवं खेल सुविधाओं का उद्घाटन संस्था अध्यक्ष डॉक्टर शिखर जैन व्दारा 7 मई सायं 5:30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी प्राचार्य मनोज शर्मा ने देते हुए बताया कि इससे श्री महावीर विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की शारीरिक गतिविधियों एवं अच्छे स्वास्थ्य की दृष्टि से ओपन जीम एवं खेल गतिविधियों का उद्घाटन होने जा रहा हैं। यह अभी सीमित समय के लिए मई, जून माह के लिए प्रातः एवं सायं 5: 30 से 7: 30 बजे तक रहेगा । अभी यह चयनित लोगों के लिए सीमित अवधि के लिए अभिभावकों बच्चों एवं शिक्षकों हेतु खोला जा रहा हैं ।