कौशाम्बी
*जिलाधिकारी ने छूटे हुए पात्र लोगों को पेंशन से लाभान्वित करने के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में सोशल सेक्टर विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों की सूची को
परिवार रजिस्टर के साथ मिलान कराए जाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि शत- प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने परिवार रजिस्टर के साथ मिलान के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत क्या-क्या कार्य कराए जाने शेष है, इसकी सूची तैयार किया जाए, जिससे इन कार्यों को कराया जा सकें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*
