यूपी -सोनभद्र
रिपोर्ट: अरविन्द कुमार
दिनांक:4/5/2026
सोनभद्र/ म्योरपुर पुलिस ने जुआ खेलने वाले अंतरप्रांतीय गैंग का पर्दाफाश कर 20 अभियुक्तों को पकड़ा
2,34,300 नकदी,4 चारपहिया वाहन,3 ताश कि गड्डी व 20 मोबाइल फोन बरामद किया
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में म्योरपुर पुलिस ने जुआ खेल रहे 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2,34,300, रुपये नकद 4 चारपहिया वाहन 3 ताश की गड्डी 20 मोबाइल फोन बरामद किया गया। म्योरपुर पुलिस टीम ऑपरेशन "आल आउट" के तहत क्षेत्र में भ्रमण/ चेकिंग के दौरान लिलासी चौकी क्षेत्र में मौजूद थी इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में 18-20 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कुल 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई। बरामद वाहनों को मोटर अधिनियम की धारा के अंतर्गत सीज कर दिया। पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया आपस में परिचित हैं समय-समय पर एकत्र होकर ताश के पत्तों से रुपये - पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते है। घटना के दिन सभी कुदरी गांव के भदहर टोला में सुनसान स्थान पर तिरपाल बिछाकर बैट्री के प्रकाश में जुआ खेल रहे थे। वह ऐसे स्थान का चयन करते है जहां आमजन का का आना-जाना कम हो और पुलिस की नजर से बच सके। पूछताछ में कथित यह भी बताया कि कुछ अभियुक्त अन्य जनपद राज्यों से आकर इस गतिविधि में सम्मिलित होते हैं म्योरपुर के कुदरी गांव निवासी राजेश कुमार इस गिरोह का मुख्य संचालक बताया गया। जो अन्य अभियुक्तों को एकत्र कर जुआ खेलने की व्यवस्था करता था।
पुलिस पूरे नेटवर्क के संबंध में सभी अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास के बारे में गहनता से जानकारी एकत्रित कर रही है जिससे प्रकरण की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। बरामद किए गए सामानों में 17 एंड्रॉयड व 3 कीपैड मोबाइल 4 चारपहिया वाहन ब्रेजा, किया, वैगनआर, अर्टिगा वाहन को बिना वैध कागजात धारा 207 एमवी एक्ट में सीज सहित 2,09,700 रुपये फड से तलाशी में नकदी 24,600 रुपये बरामद किया।
बाइट ( श्रषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र)
