Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सोनभद्र: सोनभद्र पुलिस ने सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से खोए 336 मोबाइल फोन करीब 65 लाख रुपये के बरामद कर मालिकों को लौटाए

 यूपी -सोनभद्र 


दिनांक :5/5/2026


रिपोर्ट: अरविन्द कुमार 


सोनभद्र / सोनभद्र पुलिस ने सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से खोए 336 मोबाइल फोन करीब 65 लाख रुपये के बरामद कर मालिकों को लौटाए


बीते मार्च से अबतक 66 साइबर क्राइम पीड़ितों के 27,26,442 रुपये धनराशि वापस कराई

सोनभद्र में साइबर अपराधो की रोकथाम,खोए / गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।

 जिसके तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता लगी है। अभियान के तहत सर्विलांस सेल,एस ओजी के ज़िले के सभी थाने की संयुक्त टीमों द्वारा सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मानिटरिंग कर मार्च 2026 से अबतक कुल 336 खोए हुए मोबाइल फोन जिसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये है सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया। विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया ‌। 


इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किया गया। फरवरी 2026 में 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाया गया था। 


इसी क्रम में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अनिल कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद साइबर सेल,साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप बीते मार्च 2026 से अबतक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों के कुल 27,26,442, लाख रुपये बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराएं गये। साथ ही बीते फरवरी 2026 से बीते मार्च 2026 तक के दौरान 86 पीड़ितों की 35,86,160 रुपये वापस कराई जा चुकी है। यह कार्रवाई एनसीआरपी पोर्टल पर निगरानी साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण तथा बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से प्राप्त की गई। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर काल करे या Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। 


बाइट ( ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र)

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe