थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव में युवक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
दिनांक 5 मई.2026 को थाना शााबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम बबुराई के निकट खेत में एक युवक व युवती रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मो0 जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद जनपद हरदोई व काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त द्वारा पेड में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों शवों को नीचे उतरवा कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि पीएम की कार्यवाही वीडियोग्राफी कैमरे के अंडर में की जाऐगी जिससे हर पहलुओं की जांच करने का खुलासा किया जा सके।
