मल्लावा हरदोई में सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां, हरदोई जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मल्लावां में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक की मांता श्रीमती विमला देवी ने सेवानिवृत शिक्षक श्रीमती चंद्र कांति श्रीमती मिथिलेश कुमारी श्रीमती सरोज कुमारी श्रीमती कुसुम देवी श्रीमती मुन्नी देवी श्रीमती चंद्रावती श्रीमती मुन्नी देवी धीरेंद्र कुमार कृष्ण कन्हैया एवं सेवा निवृत हुई शिक्षामित्र श्रीमती सुधा मिश्रा को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र, स्मृति किट भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर स्कूल चलो अभियान, शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने सेवानिवृत शिक्षक, शिक्षिकाओं व शिक्षामित्र को सेवानिवृत होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में संगठन की मल्लावां ब्लॉक इकाई ने सेवानिवृत शिक्षक सम्मान में शिक्षामित्र व अनुदेशकों को भी शामिल करने की पुनीत परम्परा का श्री गणेश किया।
कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज अस्थाना जिला महामंत्री उदय शंकर मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष बृजेश अवस्थी उपाध्यक्ष अंतर्यामी बाजपेई विवेक कुमार संयुक्त मंत्री करुणेन्द्र प्रताप सिंह शिवाजी वर्मा रीना पटेल बेंहदर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह महामंत्री लतीफ हैदर तथा कोथावां विकासखंड के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहेसभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता त्यागी ने कहा कि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ शिक्षकों के सम्मान व उनकी सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं और पूर्ण मन से प्रयास कर रहा है राष्ट्रीय व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने शिक्षकों से एकजुट रहने का आवाहन किया तथा कहा कि किसी भी परिस्थिति में जूनियर शिक्षक संघ शिक्षकों के साथ पूर्ण मन से खड़ा रहेगा टेट अनिवार्यता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आप लोग निश्चिंत रहिए संगठन सड़क से लगाकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ रहा है किसी भी शिक्षक को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है किसी को भी टेट परीक्षा नहीं देनी होगी
कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड मल्लावां के अध्यक्ष सुबोध वर्मा व महामंत्री प्रेम शील पांडेय कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने किया इस अवसर पर रूबीना परवीन अंसारी अंकिता ओमर, शमा परवीन शिखा कनौजिया ज्योति वर्मा शालिनी देवी मांडवी कुशवाहा श्रेष्ठा सिंह नैंसी यादव धीरेंद्र कुमार उपेंद्र सिंह कनौजिया नवल वर्मा अवधेश कुमार ज्ञान सिंह सर्वेश श्रीवास्तव आलोक कुमार सिंह श्री प्रकाश पांडेय संदीप कुमार प्रतीक कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन राम सिंह व प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

