Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: राहिन चौराहा, बसरेहर में बिजली विभाग की लापरवाही से दो खंभे टूटे, बड़ा हादसा टला

 Etawah News: राहिन चौराहा, बसरेहर में बिजली विभाग की लापरवाही से दो खंभे टूटे, बड़ा हादसा टला

संवाददाता: मनोज कुमार जनवाद टाइम्स 

बसरेहर (इटावा)। राहिन चौराहा क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, कल शाम एक ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।


रात में उसी स्थान पर एक अन्य ट्रक की चपेट में आकर दूसरा बिजली खंभा भी टूट गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पहले खंभे के टूटने के बाद ही उचित कदम उठाए जाते, तो दूसरी घटना को रोका जा सकता था।


फिलहाल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना है, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


⚠️ लोगों की मांग:

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे हुए खंभों को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही से बचा जा सके।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe