Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: बाइक का दो स्थानों पर फर्जी चालान, वाहन स्वामी ने पुलिस और आरटीओ में लगाई गुहार

Etawah News: बाइक का दो स्थानों पर फर्जी चालान, वाहन स्वामी ने पुलिस और आरटीओ में लगाई गुहार


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा। नगर के एक वाहन स्वामी की बाइक का दो अलग-अलग स्थानों पर फर्जी चालान होने का मामला सामने आया है, जिससे पीड़ित परेशान है और उसने पुलिस व परिवहन विभाग से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

               मोहल्ला गुलाबबाड़ी निवासी धीरज शर्मा ने अपने वाहन संख्या यूपी 75 ए यू 4716 के दुरुपयोग को लेकर पुलिस व परिवहन विभाग दोनों जगह शिकायत भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार सबसे पहले कानपुर नगर क्षेत्र में 24 फरवरी को उनके वाहन नंबर पर चालान संख्या UP1933260226143237 जारी हुआ था। जब उन्होंने चालान की फोटो देखी तो उसमें दिखाई देने वाला वाहन उनका नहीं था। इस संबंध में उन्होंने 12 मार्च 2026 को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, कानपुर नगर को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच व चालान निरस्त करने की मांग की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच 2 अप्रैल 2026 को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के फुलरई इलाके में भी उनके वाहन नंबर पर एक और चालान (UP321618260402190317) जारी हो गया। लगातार दूसरे मामले के सामने आने से पीड़ित की चिंता और बढ़ गई।

              धीरज शर्मा का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके वाहन नंबर का फर्जी तरीके से उपयोग कर रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य में किसी गंभीर मामले में फंसने का खतरा भी बना हुआ है। पीड़ित ने थाना पुलिस के साथ-साथ एआरटीओ इटावा को भी प्रार्थना पत्र दिया है। इससे पहले वह आरटीओ कानपुर को भी शिकायत भेज चुके हैं। विभागीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देकर पूछा है कि उनके प्रार्थना पत्र पर क्या कार्रवाई हुई, संबंधित चालानों की जांच की स्थिति क्या है और दोषी की पहचान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

             पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करने की बात कही है, जबकि परिवहन विभाग से जवाब मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जसवंतनगर समाचार रिपोर्ट - Prem Kumar Shakya

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe